नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आखिर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं? उन्होंने ये भी जोड़ा कि सारे सबूत मेरे पास हैं मुझे आज तक एसआईटी ने मिलने का समय नहीं दिया।
संजय सिंह ने एसआईटी जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि एसआईटी तो एक झुनझुना था। बीच में योगी आदित्यनाथ ने भाषण में कहा कि जिसके पास साक्ष्य हो वो एसआईटी को ले जाकर अपना साक्ष्य दे, ऐसे बाहर बातें करने की जरूरत नहीं है। मुझे मालूम था कि एसआईटी किसी काम की नहीं है लेकिन बावजूद इसके मैंने एसआईटी को चिट्ठी लिखी। फिर मेल किया उनको और कहा कि मुझे समय दिया जाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी चीफ से मिले आप सांसद संजय सिंह, बोले- आठ करोड़ में खरीदी गई चार करोड़ की जमीन
- संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका, पार्टी छोड़ने वाले सासंदों की सदस्यता खत्म करने की मांग
- दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले आप सांसद संजय सिंह का आरोप-विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दे रही है भाजपा
- आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही
- दिल्ली में सीएम आवास को लेकर सियासत, पुलिस ने संजय सिह को रोका तो धरने पर बैठ गए
अब तक कोई एफआईआर भी नहीं
संजय सिंह ने कहा कि मेरे पास साक्ष्य है कि 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ में खरीदी गई। 3 करोड़ की ज़मीन 24 करोड़ में खरीदी गई। 9 करोड़ की जमीन 55.37 करोड़ में खरीदी गई। इतना कुछ भ्रष्टाचार और चोरी हुई है। 200 किलो चांदी चोरी हो गया। पादुकाएं चोरी हो गईं। हार चोरी हो गया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। चोरी का माल बरामद भी हो गया। चढ़ावे और दान में जो चोरी हुई उसके माल भी बरामद हो गए, लेकिन कोई जेल नहीं गया कोई एफआईआर नहीं हुई।
चोरी करने वालों को बचा रही सरकार
संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से चंदा चोरों को बचाया जा रहा उसमें ऊपर से लेकर नीचे तक भारतीय जनता पार्टी शामिल है। अब तक कोई ईडी नहीं, कोई सीबीआई नहीं, कोई मॉनिटरिंग नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने बनाया था ट्रस्ट, सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में एसआईटी बनती, समयबद्ध तरीके से जांच होती। बेईमानों को जेल भेजा जाता। तब तो करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास पर भरोसा जताया जा सकता था।
चोरी का माल भाजपा के पास पहुंचा
संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये ट्रस्ट बनाया है। पीएम मोदी ने इसमें अपने लोगों को भर दिया, सारे के सारे आरएसएस-बीजेपी के लोग। जो जमीन को लेकर घोटाला कर रहे। चढ़ावे में चोरी कर रहे, इसका मतलब है कि लूट का माल बीजेपी को पहुंचा। आप नेता ने आरोप लगाया कि ये हजारों करोड़ की चोरी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि आप उसी पैसे से देश भर में सांसद विधायक खरीद रहे हैं। यही कारण है मोदी जी अब तक चंदा चोरी पर खामोश हैं।



