नई दिल्ली। राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी अब एक्शन में आ गई है। सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को याचिका भेजकर सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है।
इस संबंध में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सभी विशेषज्ञों से सलाह लेने और कपिल सिब्बल की राय जानने के बाद मैंने राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति को एक याचिका भेजी है। इसमें मैंने अनुरोध किया है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार इन सात सदस्यों की सदस्यता पूरी तरह से समाप्त कर दी जाए। मैंने उपराष्ट्रपति और सभापति से यह भी अनुरोध किया है कि वे इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द करें और इस पर एक निष्पक्ष फैसला दें। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले मौजूद हैं। हम यह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी चीफ से मिले आप सांसद संजय सिंह, बोले- आठ करोड़ में खरीदी गई चार करोड़ की जमीन
- आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप-प्रभु श्रीराम का मंदिर लूट कर विधायक-सांसद खरीद रही भाजपा
- आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, सभी बागी सांसदों को राज्यसभा ने दी मान्यता
- दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले आप सांसद संजय सिंह का आरोप-विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दे रही है भाजपा
- आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही
- दिल्ली में सीएम आवास को लेकर सियासत, पुलिस ने संजय सिह को रोका तो धरने पर बैठ गए
चड्ढा ने प्रावधानों का दिया था हवाला
आप छोड़ते समय राघव चड्ढा ने संविधान के प्रावधानों का दिया था हवाला। चड्ढा ने कहा था कि भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया।
इन सांसदों ने छोड़ी है पार्टी
राघव चड्ढा
स्वाति मालीवाल
हरभजन सिंह
संदीप पाठक
अशोक मित्तल
विक्रम साहनी
राजिंदर गुप्ता



