नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। राज्यसभा ने राघव चड्ढा सहित आप के सभी बागी सांसदों को मान्यता दे दी है। सभी को भाजपा का सांसद मान लिया गया है। राज्यसभा सचिवालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।अब उच्च सदन में बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।
आप ने उपराष्ट्रपति को लिखी थी चिट्टी
आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने आप छोड़ने वाले सातों सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। चिट्ठी में लिखा था कि ये सांसद आम आदमी पार्टी की टिकट पर उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। संजय सिंह ने कहा था कि आप के सातों सांसदों की ओर से उठाया गया ये कदम दल-बदल के समान है।
👉 यह भी पढ़ें:
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका
- राज्यसभा चुनाव में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की जीत पर बोले दिग्विजय सिंह-सब ने मिलजुलकर की चोरी, कमलनाथ ने भी साधा निशाना
- MP Rajya Sabha: मध्यप्रदेश की तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग अफसर ने दिया प्रमाण पत्र
- मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, लिस्ट में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम
- Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, क्या लोकतंत्र पर मंडरा रहा है नया राजनीतिक संकट?
राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी थी पार्टी
उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को राघव चड्ढा सहित सात सांसदों ने आप छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी हैं।



