दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले आप सांसद संजय सिंह का आरोप-विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दे रही है भाजपा

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी नेऑपरेशन लोटसका काम करना शुरू कर दिया है। आप के विधायकों को 15-15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि 8 फरवरी से पहले बीजेपी ने हार मान ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की। कुछ में वो सफल हुए। पैसे और जांच एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली में हमारे दो मंत्रियों को तोड़ा। हमने तमाम संघर्षों के बाद दिल्ली को बचाया। संजय सिंह ने कहा कि बहुत सारे विधायकों ने हमें सूचना दी कि हमारे सात विधायकों के पास 15-15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी छोड़ने का, पार्टी तोड़ने का और भाजपा में शामिल होने का ऑफर चुका है। कुछ से मुलाकात करके भी ऑफर दिया गया है। आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी के साथ आकर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि हमने अपने विधायकों को जो चुनाव लड़ रहे हैं, सबको हमने बोल दिया है कि जितनी भी इस तरह की कॉल आए उसकी रिकॉर्डिंग करिए। इसकी शिकायत की जाएगी। अगर आपसे कोई मुलाकात करके ऑफर करता है तो उसका हिडेन कैमरा लगाकर वीडियो बनाइए। उसकी सूचना मीडिया और फिर सबको दी जाएगी

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस शुरू

संजय सिंह ने कहा कि दो बातें बिल्कुल स्पष्ट हो गई है। पहली बात ये कि 8 फरवरी को काउंटिंग से पहले बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। वो बुरी तरह से हार रही है। दूसरी बात ये कि जो खरीदफरोख्त का तरीका वो पूरे देश में अपनाते हैं वो अब दिल्ली में भी शुरू कर दिया है। इसको कई बार वो ऑपरेशन लोटस और पता नहीं क्याक्या नाम देते हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।