Cockroach Janata Party के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास का तंज, कह दी बड़ी बात

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जब जर्मनी में बैठा युवक अमेरिका में बैठे दूसरे युवक के साथ मिलकर तुर्किए के लाइक्स के सहारे भारत को नेपाल बनाने का प्रयास कर रहा है उस समय देश का युवा देश के संस्कार दिखाने के लिए खड़ा हुआ है।

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने कहा था कि कॉकरोच ऐसा जीव होता है जो घर के अंधेरे कोनों में  हमेशा झुंड में रहता है और घर की अच्छी चीजों को भी खराब करता है। कॉकरोच गंदगी में पनपता है और जहां जाता है वहां नुकसान ही करता है। साथ ही ये भी कहा कि जिस तरह घर में कॉकरोच से बचने के लिए लोग दवाई का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह देश में भी जब कॉकरोच पैदा हो गए हैं तो उन्हें खत्म करने के लिए हिट जैसी दवाई भी मौजूद है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में काफी संख्या में युवा शामिल हुए। इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल भी दिखाई दिए। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

सीजेपी ने सात दिन का दिया है अल्टीमेटम

शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत  दीपके ने केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जाएगा।  दीपके ने साफ कहा कि यह विरोध प्रदर्शन यहीं समाप्त नहीं होगा और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।