कोलकाता। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि दीदी ने यहां जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे।
केजरीवाल ने कहा कि आज उन्होंने (भाजपा) दिल्ली में हमारे किए गए सभी अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। हमने अच्छे स्कूल बनाए, लेकिन उन्होंने उन्हें बंद कर दिया। हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, हमने महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त की, लेकिन उन्होंने उसे रोक दिया। हमने बिजली मुफ्त की, और वे उसे भी रोकने जा रहे हैं। दीदी ने यहां जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के तीन बैंक खाते फ्रिज, जमा हैं 440 करोड़
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- TMC के बागी सांसदों पर भड़के कुणाल घोष, कहा-भाजपा ने अपना दरवाजा बंद कर लिया
क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं
केजरीवाल ने कहा कि कि सोशल मीडिया पर देखिए, लोग पीएम मोदी के खिलाफ हैं। उनके खिलाफ मीम बना रहे हैं। पीएम मोदी ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते। मोदी के तीन दोस्त हैं-ईडी, सीबीआई और ज्ञानेश कुमार। पूरे देश से यहाँ सेना बुलाई गई है, इसकी क्या ज़रूरत है? क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। बंगाल में 3,50,000 सैनिक तैनात किए गए हैं. उन्हें किस बात का डर है?
केजीरवाल ने कहा-झूठे केस में जेल में डाला
अरविंद केजरीवाल ने कहा एक साल पहले उन्होंने मुझे एक झूठे केस में जेल भेज दिया था। फैसला आया और कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। केजरीवाल बेकसूर हैं और पूरी तरह ईमानदार हैं। हर कोई उनके (ममता बनर्जी के) पीछे पड़ा है – ईडी, सीबीआई, केंद्रीय बल, पीएम मोदी। भाजपा के मुख्यमंत्री घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं; हर कोई एक अकेली महिला के पीछे पड़ा है, और फिर भी वह जीतती हैं। वह जीतेंगी क्योंकि काली मां का आशीर्वाद उनके साथ है।
27 लाख वोटर के नाम काट दिए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बंगाल और बंगाली संस्कृति और अस्मिता के ऊपर हमला है, आप लोगों को जमकर जवाब देना पड़ेगा। आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानी आपके दादा-परदादा ने दी, आप लोग इस आजादी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने षडयंत्र किया वोटर लिस्ट बदल दो। 27 लाख वोटर लिस्ट से काट दिए। आपका वोट नहीं तो देश के नागरिक नहीं। कल पता नहीं क्या करेंगे आपके साथ। मां-बाप का वोट है बेटा का वोट काट दिया, चुनाव के बाद इन लोगों का क्या करेंगे।



