पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसे पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने जब इस घटनाक्रम से जुड़े फुटेज देखे तो 33 डिग्री तापमान में एक युवक को हुडी पहने देख चौंक गई।
पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर फुटेज में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया। पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक के फुटेज खंगाले। हालांकि, इसी दौरान जांचकर्ताओं की नजर एक ऐसे युवक पर पड़ी, जिसने हुडी और कैप पहन रखी थी। पुलिस ने जब उस दिन का तापमान गूगल पर जांचा तो वह करीब 33 डिग्री सेल्सियस पाया गया। ऐसे मौसम में हुडी पहनकर घूमने वाले व्यक्ति को लेकर पुलिस के मन में कई सवाल उठे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Pune Murder Case : गूगल पर सर्च किया था डेथ पॉइंट, पुलिस ने लोहागढ़ किले में रीक्रिएट कराया सीन
- Pune Ketan Murder Case : परिवार को पता था चेतन को चाहती थी सिया, फिर भी करा दिया केतन से रिश्ता
- Ketan Murder case : पुणे के केतन हत्याकांड में नहीं हो पा रहा असली मास्टरमाइंड का खुलासा, सिया और चेतन एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार
- इंदौर के सोनम जैसी निकली पुणे की सिया, मंगेतर केतन को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला
- पुणे से बेंगलुरु जा रही आकासा एयर की फ्लाइट को आखिरी समय में रोका, तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को उतारा
- महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, दो कंटेनर ट्रकों की टक्कर से लगी आग में 8 लोगों की मौत, बीच में फंसकर चकनाचूर हो गई एक कार
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज दोबारा देखा गया और इस बार पूरा फोकस उसी हुडी पहने युवक पर रखा गया। पुलिस के अनुसार फुटेज में दिखाई दिया कि वह युवक नीचे से दौड़ते हुए आया और जैसे ही उसने केतन और सिया को देखा, वह अचानक रुक गया और बैठ गया। पुलिस का दावा है कि फुटेज में हुडी पहने युवक ने हाथ से इशारा किया, जिस पर सिया ने भी हल्का सा संकेत किया। उस दौरान सिया बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी।
नीचे देख रही थी सिया
जांच में यह भी सामने आया कि किले के इलाके में बंदरों द्वारा कई सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़ दिए गए थे, जिससे कुछ हिस्सों की रिकॉर्डिंग प्रभावित हुई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध युवक के वहां पहुंचने से पहले सिया लगातार नीचे की ओर देख रही थी।
घटनाओं को जोड़ रही है पुलिस
परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 4 जून को केतन को लोहगढ़ जाने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन बाद में 14 जून को जाने दिया। वहीं 17 जून को केतन ने अपनी मां को बताया था कि 18 जून को सिया के दोस्त ने सरप्राइज प्लान किया है, जिसके चलते उसे जाने की अनुमति मिल गई। पुलिस अब इन सभी तारीखों और घटनाओं को आपस में जोड़कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही है।
थकने का बहाना कर बैठना था सिग्नल
पुलिस जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार सिया ने कथित तौर पर योजना बनाई थी कि किले पर पहुंचने के बाद वह थकने का बहाना कर बैठ जाएगी। इसे संकेत मानकर चेतन को कार्रवाई करनी थी। आरोप है कि जैसे ही सिया बैठी, केतन भी रुक गया और उसी दौरान चेतन ने उसे धक्का देकर खाई में गिरा दिया।



