इंदौर के सोनम जैसी निकली पुणे की सिया, मंगेतर केतन को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

Date:

पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा एक कांड पुणे में भी हुआ है। यहां की एक युवती सिया गोयल भी सोनम रघुवंशी जैसी निकली। पुणे के फेमस लोहगढ़ किले पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गए युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में कुछ और ही कहानी निकली।

पुणे पुलिस ने मंगलवार को बताया कि केतन  को उसकी मंगेतर और उसके एक पुरुष दोस्त ने कथित तौर पर गहरी खाई में धकेल दिया और इस घटना को हादसा बताकर पेश किया है। पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुणे पुलिस ने मामले की जांच हत्या के आधार पर शुरू कर दी है।

👉 यह भी पढ़ें:

नवंबर में होने वाली थी केतन की शादी

बताया जा रहा है कि केतन अग्रवाल की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी, इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी थी। 18 जून को वह अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ लोहागढ़ के किले पर घूमने गया था। केतन जब किले पर तस्वीरें खींच था, तभी वह 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। शुरुआती जांच में इसे तेज हवाओं के बीच केतन का संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरने की घटना मानी गई थी, लेकिन जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो मामले में एक हफ्ते बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे आशंका मजबूत हुई कि केतन को उसकी मंगेतर और उसके दोस्त ने धक्का दिया है।

मंगेतर को दो करीबी दोस्त भी गए थे साथ

यह पूरी ट्रेकिंग केतन की मंगेतर के आने वाले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें मंगेतर के दो करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। जैसे-जैसे पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, उन्हें घटनाक्रम में कुछ विसंगतियां और शक पैदा करने वाले तथ्य मिले। कड़ियों को जोड़ने पर पुलिस को पता चला कि केतन की मंगेतर और उसके पुरुष मित्र ने मिलकर उसे जानबूझकर खाई में धक्का दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने पुलिस और परिवार के सामने इस पूरी खौफनाक साजिश को एक प्राकृतिक हादसे का रूप देने की पुरजोर कोशिश की थी।

उदयपुर में आलीशान पैलेस हो चुका था बुक

केतन की आगामी नवंबर महीने में उसी मंगेतर के साथ शादी होने वाली थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही थीं और राजस्थान के उदयपुर में एक आलीशान पैलेस भी इस भव्य समारोह के लिए बुक किया जा चुका था।

दोनों ने कबूल कर लिया है जुर्म

पुलिस ने जब सिया और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसरा 18 जून, 2026 को सगाई कर चुके एक जोड़े, सिया गोयल और केतन अग्रवाल दोनों लोहगढ़ किले पर घूमने के लिए पहुंचे। सिया गोयल ने फोन करके बताया कि केतन अग्रवाल किले से फिसलकर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में रिश्तेदारों और दोस्तों से मिली जानकारी और पूछताछ से शक पैदा हुआ।  ऐसा हादसा अचानक हो जाना मुमकिन नहीं लग रहा था। खासकर इसलिए क्योंकि केतन एक अनुभवी ट्रेकर थे। परिवार ने शक जताया और इसी आधार पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

प्रेमी के साथ मिलकर साजिश को दिया अंजाम

प्रारंभिक जांच में  पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त थ।  वे दोनों लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने इस साजिश को अंजाम देने की साजिश रची। लोहगढ़ किले में दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल को धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।