उत्तराखंड की टिहरी झील में शनिवार देर शाम तेज आंधी-तूफान ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। डोबरा-चाटी के पास झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट अचानक टूटकर बह गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को अलर्ट किया। जानकारी के अनुसार, रात को खबर मिली कि कई लोग इन हटमेंट में फंसे हो सकते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन, 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका
- NEET 2026 Re-Exam से पहले Telegram Ban! क्या पेपर लीक पर लगेगी लगाम या बढ़ेगा नया सियासी घमासान?
- दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- तूफान से पहले की खामोशी? ईरान को लेकर ट्रंप की रहस्यमयी तस्वीर से बढ़ा तनाव
- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने पाया कि तेज तूफान के कारण हटमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह चुके थे।
एसडीआरएफ टीम ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अभियान के दौरान 22 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पर्यटन विभाग की नाव के जरिए उन्हें कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी लोगों को सकुशल बचा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।



