चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट खोलकर चलते विमान से बाहर कूद गया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना विमान के लैंडिंग के तुरंत बाद हुई, जब एयरक्राफ्ट मुख्य रनवे से निकलकर टैक्सीवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था और अभी पूरी तरह रुका भी नहीं था। तभी एक पुरुष यात्री ने अचानक इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया और नीचे कूद गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- हैदराबाद हवाई अड्डे पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, विदेशी मुद्रा के साथ यात्री भी पकड़ा गया
- दिल्ली से गोवा जा रहे विमान में यात्री ने शौचालय में बीड़ी पी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- मध्य-पूर्व तनाव का असर: एयरस्पेस बंद, एअर इंडिया की यूरोप उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
- खाड़ी में जंग का असर आसमान पर: हवाई क्षेत्र बंद, इजरायल–दुबई की उड़ानें लौटीं, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
- दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने यात्री को पीटा, सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद एयरलाइन ने किया सस्पेंड, होगी जांच
- लंदन से ग्लासगो जा रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, यात्री गिरफ्तार
हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ और विमान को भी कोई क्षति नहीं पहुंची। यह घटना मुख्य रनवे पर नहीं हुई थी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान उस यात्री की तबीयत खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था और उसने विमान में दो बार उल्टी भी की थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी शारीरिक परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया।
घटना के तुरंत बाद पायलट ने ग्राउंड सिक्योरिटी को सतर्क कर दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।
इस घटना के कारण हवाई अड्डे के संचालन पर भी असर पड़ा। एहतियात के तौर पर सुबह एक घंटे तक मुख्य रनवे को बंद रखा गया और इस दौरान उड़ानों का संचालन दूसरे रनवे से किया गया।



