लखनऊ। आईपीएल 2026 के तहत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हरा दिया। मैच का रोमांच तब और बढ़ गया जब मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का मार कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया, लेकिन लखनऊ इसका फायदा नहीं उठा पाई।
सुपर ओवर में लखनऊ ने बनाए सिर्फ एक रन
लखनऊ सुपर ओवर का फायदा नहीं उठा पाई। बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम आए। गेंदबाजी का जिम्मा केकेआर की तरफ से सुनील नरेन को सौंपा गया है। पहली गेंद पर पूरन बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए। पंत ने सिर्फ एक रन बनाए। इस तरह कोलकाता को दो रन का लक्ष्य मिला। कोलकाता की तरफ से सुपरओवर में बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल आए। प्रिंस यादव को थमाई गई गेंद। पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर मुकाबला जीता।
👉 यह भी पढ़ें:
- MI vs PBKS Highlights: तिलक वर्मा की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार
- RCB vs KKR IPL 2026: विराट कोहली के तूफानी शतक से RCB की धमाकेदार जीत, पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर
- GT vs SRH: गुजरात टाइटन्स की 82 रन से धमाकेदार जीत, SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
- PBKS vs DC Highlights: अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत
रिंकू सिंह ने पारी को संभाला
केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 156 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा है। इस मैच में केकेआर की लड़खड़ाती हुई पारी को रिंकू सिंह ने संभाला और 51 गेंदों में 83 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी को लगातार चार छक्के जड़े और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 155 रन बनाए और स्कोर बराबर हो गया।
सुपरओवर में पहुंचा मुकाबला
लखनऊ और कोलकाता के बीच खेला जा रहा मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 155 रन बनाए और स्कोर बराबर हो गया।
कार्तिक त्यागी ने लगातार दो नो बॉल फेंकी
लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी के इस ओवर की पहली ही गेंद पर शमी ने सिंगल लिया. कार्तिक ने लगातार दो गेंद नो-बॉल फेंकी। हिम्मत सिंह ने फिर चौका लगाया और अगली गेंद पर आउट हुए। लखनऊ को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर इसे सुपर ओवर में पहुंचा दिया।


