भारत-पाकिस्तान सीज़फ़ायर में फिर  ट्रंप राग – कहा मैं शांति स्थापित करने वाला बनना चाहता हूं”

Date:

भारत-पाकिस्तान सीज़फ़ायर में फिर ट्रंप राग – कहा मैं शांति स्थापित करने वाला बनना चाहता हूं”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फ़ायर में अमेरिका की भूमिका को दोहराया है। सऊदी अरब के दौरे पर रियाद में आयोजित सऊदी-अमेरिका इन्वेस्टमेंट फ़ोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनके प्रयासों से एक बड़ा संघर्ष टल गया।

👉 यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर करवा बढ़े ट्रंप के हौसले, अब कश्मीर को लेकर कर  दिया बड़ा दावा | Donald trump reacts on india pakistan conflict resolution  Kashmir issue

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मेरी सबसे बड़ी आशा है कि मैं शांति स्थापित करने वाला और लोगों को जोड़ने वाला बनूं। मुझे युद्ध पसंद नहीं।” उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले ही उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकते हुए एक ऐतिहासिक युद्धविराम कराने में सफलता पाई।

अपने संबोधन में ट्रंप ने यह भी कहा, “मैंने इसमें व्यापार का भरपूर इस्तेमाल किया। मैंने कहा, चलो समझौता करते हैं, व्यापार करते हैं। परमाणु मिसाइलों का व्यापार न करें, बल्कि उन चीज़ों का व्यापार करें जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं।”

उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेताओं को “शक्तिशाली और मजबूत” करार दिया और संघर्ष को टालने में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की अहम भूमिका की भी सराहना की।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।