मुंबई। मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार ह्यूमन बम ब्लास्ट की धमकी भेजी गई है। धमकी का मैसेज मुंबई पुलिस की ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा आया। मैसेज में दावा किया गया है कि 34 गाड़ियों में ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए हैं।
बताया जाता है कि धमकी में ‘लश्कर–ए–जिहादी‘ नाम के संगठन का उल्लेख है। धमकी में यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं। मैसेज में लिखा गया है कि 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जाएगी। मुंबई पुलिस इस धमकी के बाद से हाई अलर्ट पर है। इससे पहले भी कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल के जरिए या फिर पुलिस के नंबर पर मैसेज के जरिए ऐसी धमकियां दी जा चुकी हैं। करीब दो हफ्ते पहले, वारली के फोर सीजन होटल में ब्लास्ट की वॉर्निंग दी गई थी। इससे पहले 14 अगस्त को पुलिस को फोन कर के कहा गया था कि एक ट्रेन में धमाका होने वाला है। 26 जुलाई को एक धमकी में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई में मुहर्रम के जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने वाला शख्स पकड़ाया, 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- इबोला के बढ़ते खतरे पर भारत सतर्क, अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचने की सलाह
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी



