मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने मुंबई दौरे पर 3 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश में नौकरियों को केंद्र सरकार की ओर से किए गए कामों को गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में आरबीआई ने नौकरियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3-4 सालों में देश में करीब 8 करोड़ नए रोजगार पैदा हुए। इन आंकड़ों ने झूठी बातें फैलाने वालों के मुंह बंद कर दिए हैं। ये लोग (विपक्ष) निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और देश के विकास का विरोध करते हैं और अब उनका पर्दाफाश हो रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mumbai में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 11 साल के बच्चे की मौत, चार घायल
- मुंबई में मुहर्रम के जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने वाला शख्स पकड़ाया, 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के विकास का मॉडल वंचितों को वरीयता देने का रहा है। जो दशकों से अंतिम पंक्ति पर रहे हैं, उनको हम प्राथमिकता दे रहे हैं। नई सरकार के शपथ लेते ही, हमने गरीबों के लिए पक्के घर और किसानों से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं।
महाराष्ट्र सरकार के गिनाए काम
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की महायुति की सरकार भी इसी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र सरकार ने हर साल 10 लाख नौजवानों को स्कील ट्रेनिंग देने का संकल्प लिया है। कनेक्टिविटी के ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर से पर्यटन, खेती और उद्योग सभी को लाभ हो रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। जब अच्छी कनेक्टिविटी होती है, तो उससे महिलाओं को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान भी मिलता है यानी एनडीए सरकार के ये काम गरीब, किसान, नारीशक्ति और युवाशक्ति को सशक्त कर रहे हैं।



