आईडीए में नियुक्ति को लेकर घमासान, नहीं मान रहे इंदौरी ‘पहलवान’

Date:

इंदौर। भाजपा में इन दिनों नियुक्तियों का सीजन चल रहा है। निगम-मंडल-प्राधिकरण में लंबे समय अटकी नियुक्तियों की घोषणा हर दिन हो रही है, लेकिन इंदौर विकास प्राधिकरण अब भी अछूता है। अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा नेताओं के बीच ऐसा घमासान मचा कि नियुक्तियां टालनी पड़ीं।

यादव पर नहीं बन रही सहमति

इंदौर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद को लिए लंबे समय से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खास समर्थक हरिनारायण यादव का नाम चल रहा है। मंत्रीजी के अलावा हरिनारायण यादव ने सीएम डॉ.मोहन यादव से भी संबंध निकाल लिए। इसके बाद भी उनके नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है।

संघ से पहुंचा कमलेश शर्मा का नाम

अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से कमलेश शर्मा का नाम पहुंचाया गया। बताया जाता है कि संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उनके लिए कोशिश कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनके नाम पर सहमत नहीं है। इसलिए एक पेंच यहां भी फंसा हुआ है।

सुदर्शन गुप्ता को कई नेताओं का समर्थन

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का नाम भी अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल है। बताया जाता है कि इंदौर के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया है। उनके लिए भाजपा आलाकमान से यह भी कहा जा रहा है कि एक नंबर विधानसभा से हारने के बाद उन्हें कोई मौका नहीं मिला। यहां तक कि अब वह विधानसभा भी मंत्रीजी के पास चली गई है। ऐसे में गुप्ता को मौका मिलना चाहिए।

कांग्रेस से आए एक नेता की भी चर्चा

सूत्र बताते हैं कि मंत्री गुट कांग्रेस से भाजपा में आए एक नेता पर भी दांव लगा रहा है। मंत्रीजी की इच्छा है कि अगर किसी कारण से हरिनारायण यादव के नाम पर सहमति न बन पाई तो कम से कम अध्यक्ष पद पर तो अपना कब्जा रहे। इस कारण मंत्री गुट कांग्रेस से भाजपा में आए इस नेता के लिए कोशिश कर रहा है। हाल ही में मंत्रीजी की उससे करीबी भी उजागर हुई है।

उपाध्यक्ष पद के लिए भी मारामारी

इंदौर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद के लिए भी मारामारी मची हुई है। हर विधायक चाहता है कि उसका समर्थक उपाध्यक्ष पद पर काबिज हो जाए। ऐसे में संगठन के पास इतने नाम पहुंच गए हैं कि फैसला करना मुश्किल है। उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में एक प्रमुख नाम टीनू जैन का भी बताया जा रहा है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी को लेकर एक टिप्पणी की थी। शाह ने कहा था कि वे टीएमसी के गुडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। इस पर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।  चुनाव के बाद लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह के हिंसक टिप्णपियों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर करने जा रही हैं। ऐसे बयान नहीं दे सकते गृह मंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराने जा रहे हैं। एक गृह मंत्री के तौर पर वे इस तरह के बयान नहीं दे सकते हैं। ममता ने कहा कि  भाजपा का ऐसा दबाव देने वाला रवैया पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहेगा। इस सोच और मानसिकता के साथ आप बंगाल को कभी भी जीत नहीं सकते हैं, कभी नहीं। ममता ने कहा-गृह मंत्री का काम डराना नहीं ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री का काम देश में कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि लोगों को डराना। ममता ने जनता से सवाल किया कि क्या आपने कभी किसी गृह मंत्री को ऐसी भाषा बोलते सुना है? उन्होंने कहा कि शाह का यह बयान कि चुनाव के बाद गुंडों को उल्टा लटका देंगे। खुलेआम धमकी है। ममता बनर्जी के मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी से बंगाल का माहौल खराब हो रहा है और निष्पक्ष चुनाव पर असर पड़ सकता है। शाह ने बीरभूम में दिया था बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बंगाल की जनता बमों और गोलियों का जवाब वोटों से देगी। उन्होंने कहा था कि टीएमसी के गुंडे अब बम धमाकों से पश्चिम बंगाल की जनता को डरा नहीं पाएंगे। बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से और डर का जवाब भरोसे से देगी। शाह ने कहा था कि मैं टीएमसी के गुंडों को सलाह देता हूं कि वह अपने घरों में हीं रहें, नहीं तो हम उन्हें 4 मई को एक-एक करके उठाएंगे और जेल में डाल देंगे। उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।