कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी को लेकर एक टिप्पणी की थी। शाह ने कहा था कि वे टीएमसी के गुडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। इस पर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव के बाद लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह के हिंसक टिप्णपियों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर करने जा रही हैं।
ऐसे बयान नहीं दे सकते गृह मंत्री
ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराने जा रहे हैं। एक गृह मंत्री के तौर पर वे इस तरह के बयान नहीं दे सकते हैं। ममता ने कहा कि भाजपा का ऐसा दबाव देने वाला रवैया पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहेगा। इस सोच और मानसिकता के साथ आप बंगाल को कभी भी जीत नहीं सकते हैं, कभी नहीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?
- एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा, वीडियो जारी कर जनता को दिया धन्यवाद
- बंगाल में मतदान के बीच ममता बनर्जी का आरोप-भाजपा के इशारे पर नाच रहे पर्यवेक्षक
- महिला आरक्षण बिल पर नरेंद्र मोदी के आरोपों पर ममता बनर्जी का पलटवार, कहा-देश को भ्रमित कर रहे पीएम, नहीं चलेगा सियासी खेल
- शिक्षक भर्ती घोटाला में ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने के आदेश
ममता ने कहा-गृह मंत्री का काम डराना नहीं
ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री का काम देश में कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि लोगों को डराना। ममता ने जनता से सवाल किया कि क्या आपने कभी किसी गृह मंत्री को ऐसी भाषा बोलते सुना है? उन्होंने कहा कि शाह का यह बयान कि चुनाव के बाद गुंडों को उल्टा लटका देंगे। खुलेआम धमकी है। ममता बनर्जी के मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी से बंगाल का माहौल खराब हो रहा है और निष्पक्ष चुनाव पर असर पड़ सकता है।
शाह ने बीरभूम में दिया था बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बंगाल की जनता बमों और गोलियों का जवाब वोटों से देगी। उन्होंने कहा था कि टीएमसी के गुंडे अब बम धमाकों से पश्चिम बंगाल की जनता को डरा नहीं पाएंगे। बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से और डर का जवाब भरोसे से देगी। शाह ने कहा था कि मैं टीएमसी के गुंडों को सलाह देता हूं कि वह अपने घरों में हीं रहें, नहीं तो हम उन्हें 4 मई को एक-एक करके उठाएंगे और जेल में डाल देंगे। उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।



