भोपाल। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार 9-10 जुलाई की दरमियानी रात पूजा का पति निखिल के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस निखिल से पूछताछ कर रही है। निखिल और पूजा ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। उनका एक बच्चा भी है।
पुलिस ने बताया कि पूजा इंदौर की रहने वाली थी। उसका पति निखिल दुबे भी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग उस वक्त शुरू हुआ था, जब वे एक साथ पीएससी की तैयारी कर रहे थे। पढ़ाई करते–करते दोनों की सरकारी नौकरी भी लग गई थी। बताया जा रहा है कि पति निखिल पूजा पर शक करने लगा था। क्योंकि, कई बार वह ऑफिस से रात को देर से आती थी। इस पर दोनों के बीच कई बार विवाद होता था।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
- Sonam Raghuvanshi की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को : हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-12 करोड़ लोगों के चंदे का कहां है हिसाब, चंपत राय को बताया बेईमान
- जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया डायमंड कॉलोनी की जमीन का खेल, पुलिस से हुई झड़प के बाद आला अधिकारियों को पता चली पूरी कहानी
बताया जा रहा है कि अनुसार 9 जुलाई की रात भी पूजा और निखिल के बीच विवाद हुआ। उसके बाद वह अपने कमरे में गई और फांसी लगा ल।. पति ने जब पत्नी को फांसी पर लटकते देखा तो उसे फंदे से उतारा और एम्स ले गया। यहां आते ही डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
आखिरी बार मां-पिता से बात
पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच कुछ महीनों पहले जब विवाद ज्यादा होने लगे तो पूजा ने पति की शिकायत भी की थी। इसके बाद काउंसलिंग टीम ने उन्हें समझाया था। इस समझाइश के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। पुलिस को पूजा के घर से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूजा ने आखिरी बार मां और पिता से फोन पर बात की थी। उनसे बात करने के बाद वह कमरे में गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।



