मध्य प्रदेश: दतिया में दीवार गिरने से 7 लोगों की हुई मौत
मध्य प्रदेश के दतिया में एक पुराने किले की दीवार ढहने से नौ लोग दब गए , जिसमें से सात लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है.दतिया के जिलाधिकारी संदीप माकिन ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग चार बजे यहां पिछले 36 घंटे से हो रही बरसात के कारण किले की दीवार ढह गई जिसके नीचे एक ही परिवार के नौ सदस्य दब गए थे.

उन्होंने बताया है कि स्थानीय लोगों ने दो सदस्यों को तुरंत मलबे से बाहर निकाल लिया था. उनको अस्पताल पहुंचाया गया और ये दो लोग अभी सुरक्षित हैं.
जिलाधिकारी ने बताया है कि घटनास्थल तक पहुंच पाने के लिए रास्ता चौड़ा न होने के कारण जेसीबी और पोकलैंड मशीनें वहां नहीं पहुंच पाई थींं.
उन्होंने बताया है कि दोपहर तक सात शवों को बाहर निकाल लिया गया था.
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.
उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- डेली कॉलेज में अब कोर्ट के फैसलों पर ‘जंग’, एक पक्ष अपनी जीत मान रहा, दूसरा बता रहा भ्रामक प्रचार
- भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए कई सवाल, जारी किया वीडियो
- नारी शक्ति वंदन की बात करने वाली भाजपा को क्या ‘चिन्तामणि’ जैसों की नहीं है ‘चिन्ता’
- मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी ‘सर्जरी’, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के एसपी बदले, इंदौर में भी फेरबदल


