गाजा; स्कूल पर इजराइली हवाई हमला ,संयुक्त राष्ट्र के 6 कर्मचारियों की मौत
फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का कहना है कि सेंट्रल गाजा में स्कूल पर हुए इजराइली हवाई हमले में छह कर्मचारियों की मौत हो गई है.इजराइल और हमास के बीच जब से जंग शुरू हुई है, तब से एक घटना में मारे जाने वाले उसके स्टाफ की यह सबसे बड़ी संख्या है.

अस्पताल के अधिकारियों और हमास संचालित सिविल डिफेन्स एजेंसी ने कहा है कि इससे पहले रिफ्यूजी कैंप में अल जाउनी स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए थे.
इस रिफ्यूजी कैंप में हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं.
इजराइली सेना का कहना है कि स्कूल के अंदर से हमले की योजना बनाने वाले चरमपंथियों पर उसने सटीक हमला किया था.
उसने दावा किया कि हमले के दौरान नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने का ध्यान रखा गया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका


