जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरेला हाईवे पर क्रेटा कार ने सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा दिया। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी ये मजदूर हाईवे की ग्रिल पर पेंटिंग का काम करने के बाद वहीं बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अनियंत्रित कार ने मजदूरों को रौंद दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अनुसार यह हादसा बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ। मृतकों की पहचान चैनवती बाई (40 वर्ष) और लच्छो बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक और सभी घायल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं। मजदूर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार उन्हें रौंदते हुए भाग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बरेला थाना पुलिस और डायल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- Visakhapatnam Steel Plant में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ गर्म लोहा, आठ की मौत



