सिंगूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम से पश्चिम बंगाल पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में जनसभा से बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया और लोगों से अपील की कि 15 साल के महाजंगलराज को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि लोग इसी आस में आये हैं कि असली परिवर्तन चाहिए। सभी लोग 15 साल के जंगलराज को बदलना चाहते हैं। आब पश्चिम बंगाल भी टीएमसी के महा जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी ने कहा कि सिंगूर का ये जनसैलाब, आप सभी का ये जोश, ये उत्साह पश्चिम बंगाल की नई कहानी बता रहा है। सभी एक ही भाव से, एक ही आस लेकर आए हैं कि ‘हमें असली परिवर्तन चाहिए। हर कोई 15 वर्ष के महा–जंगलराज को बदलना चाहता है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां की टीएमसी सरकार आप तक योजनाओं को पहुंचने नहीं देती है। मैं समझ सकता हूं कि इनको भाजपा से दुश्मनी है, लेकिन टीएमसी बंगाल के लोगों से अपनी दुश्मनी निकाल रही है। टीएमसी यहां के नौजवानों और यहां के किसानों से दुश्मनी ठाने हुए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi ने सचिवों के साथ की बैठक, 4 घंटे तक चला ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भरता पर महामंथन
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
बच्चों का भविष्य तबाह कर रही है टीएमसी
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी बंगाल के नौजवानों के भविष्य के साथ खेल खेल रही है, लेकिन टीएमसी पीएम श्री स्कूल की बेहतर शिक्षा से वंचित रख रही है। बंगाल के बच्चों का भविष्य को तबाह कर रही टीएमसी सरकार का जाना चाहिए या नहीं? टीएमसी को भगाना चाहिए या नहीं? पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश एक ऐसी ही सरकार थी, जो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती थी। हम कहते रहे थे कि दिल्ली के गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान योजना लागू करो, लेकिन लागू नहीं किया। दिल्ली की जनता ने उनको सत्ता से बाहर का रास्त दिखा दिया। अब दिल्ली में आयुष्मान योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।
830 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं मालदा में था और आज यहां हुगली में आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत का विकास, इस लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कल पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रारंभ हुई है, बंगाल को करीब आधा दर्जन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं, आज 3 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हुई हैं।



