2025 में सरकारी विभागों की ‘दौड़’ में आगे निकलती दिखी पुलिस!

Date:

वर्ष 2025 बीत चुका है। नए साल का स्वागत भी हो चुका है और अब नए-नए संकल्प लिए जा रहे हैं। अगर गौर करें तो पाएंगे कि बीते वर्ष में अधिकांश विभागों के पास उपब्धियां गिनाने को के लिए कुछ खास नहीं है। कई विभाग तो पूरे साल संघर्ष करते नजर आए।

बेचारा नगर निगम तो वर्षभर हांफता रहा। मूसलाधार बारिश में बहता शहर, बारिश बंद होने के बाद भी गड्‌ढों से भरी सड़कें और साल के अंत में गंदे पानी से हुई मौतें। ऐसा नहीं कि नगर निगम के पास बताने को कुछ नहीं था, लेकिन सफलताओं पर विफलताएं भारी पड़ती नजर आईं।

स्वास्थ्य विभाग विभाग की तो बात ही निराली है, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़े एमवाय अस्पताल पर कोई ध्यान नहीं देता। यह मान लिया जाता है कि वहां अच्छा ही काम चल रहा है, लेकिन 2025 में उसके सिर भी बदनामी का ठीकरा फूटा। एनआईसीयू में चूहों ने नवजात बच्चों को कूतरकर मार डाला और इस घटना ने पूरे देश को चौंका दिया।

इंदौर के अन्य विभागों के पास भी बताने को शायद कुछ खास नहीं था। इसीलिए इक्के-दुक्के प्रेस नोट जारी हुए, लेकिन पुलिस ने दबंगता के साथ प्रेस कान्फ्रेंस कर अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए आगे का प्लान भी बताया।

पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपनी बात रखी। खास बात यह कि 2025 को ज्यादा याद करने की बजाए उन्होंने 2026 पर फोकस किया। उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और शहर के बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए पुलिस खुद को अपडेट कर रही है। इंदौर कमिश्नरेट में विशेष इकाइयों का गठन किया जा रहा है। इसमें होमोसाइड यूनिट, साइबर यूनिट और साइबर क्राइम यूनिट जैसी महत्वपूर्ण शाखाएं शामिल हैं, जो अपराधों की जांच को तकनीक और गति प्रदान करेंगी।

कमिश्नर ने शहर के विस्तार को देखते हुए तीन नए थाने खोलने की बात भी कही। इसके साथ ही थानों में बल की कमी भी दूर करने का जिक्र भी किया। कमिश्नर की प्लानिंग में शहर के बिगड़े ट्रैफिक की चिन्ता भी दिखी।

वैसे तो इस साल इंदौर पुलिस पर बदनामी के दाग भी कम नहीं रहे। एक टीआई साहब ने तो पुलिस की बदनामी सुप्रीम कोर्ट तक करवा दी, फिर भी एक अच्छी बात यह है कि पुलिस कम से कम नींद में तो नहीं है। पिछले साल की कानून-व्यवस्था को देखते हुए यह माना जा सकता है कि संतोष सिंह को इंदौर भेजने का सीएम डॉ.मोहन यादव का फैसला गलत नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में  सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। एसआरएच ने 243 रनों का टारगेट दिया, जवाब में डीसी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन  ही बना पाई। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए बुरी तरह हारी डीसी अपने होम ग्राउंड पर टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने धमाका शुरू किया। 8 ओवर तक सनराइजर्स का एक भी विकेट नहीं गिरा और उन्हें पहला झटका 97 के स्कोर पर लगा, जब ट्रैविस हेड 26 गेंद में 37 रन बना अक्षर पटेल की गेंद पर कैच दे बैठे। 10 ओवर के खत्म होने तक सनराइजर्स ने अच्छे रन रेट के साथ 104 रन बना दिए। पहला विकेट लेने के बाद भी एसआरएच का खेल धुआंधार चलता रहा। अभिषेक शर्मा और कप्तान इशान किशन के व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण खेल में एसआरएच को मजबूत पकड़ मिली। अभिषेक का कैच नीतीश राणा ने 86 रन पर छोड़ा। 14वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा के मात्र 47 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी ओवर में दुर्भाग्य से इशान किशन को नीतीश राणा ने रन आउट कर दिया। 17 ओवर के खत्म होते तक एसआरएच ने 200 का आंकड़ा पार कर दिया। डीसी की तरफ से गेंदबाजों का कोई योगदान नहीं रहा। सब ने भर-भर के रन दिए और एक विकेट बस अक्षर पटेल ने लिया। एसआरएच ने मात्र 2 विकेट गंवा के 242 का विराट स्कोर खड़ा कर दिया। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए। आखिरी ओवर में 18 रन निकालने वाले हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 37 रन बनाए। डीसी से राणा ने बनाया सबसे ज्यादा रन एसआरएच के विशाल स्कोर को चेज़ करने के लिए डीसी ने शुरुआत की और अच्छे रन रेट से खेलने का लक्ष्य रखा। तीसरे ओवर में  डीसी को बड़ा झटका लगा और उनके शानदार बल्लेबाज निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और नितीश राणा ने अच्छी साझेदारी की और अच्छे रन भी जोड़े, लेकिन  साकिब हुसैन की गेंद पर केएल राहुल, अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। 107 पर 2 विकेट स्कोर बोर्ड पर दिखा रहा था तभी आया 11वां ओवर ईशान मलिंगा का जिन्होंने डीसी के जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। पहले बॉल में नीतीश राणा का विकेट चला गया, जिन्होंने 57 रन बनाए और दूसरी बॉल पर राणा की जगह ऐ डेविड मिलर भी आउट हो गए। ईशान मलिंगा हैट्रिक से चूक गए,  लेकिन डीसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब 25 गेंद पार 77 रन चाहिए थे तब डीसी का पांचवा विकेट गिरा। बाउंड्री लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बना के कैच आउट हो गए। जैसे-जैसे गेंद और रन के बीच की दूरी बढ़ती गई, डीसी का जीतना नामुमकिन हो गया। एसआरएच ने डीसी को इस रोमांचक मैच में 47 रनों से हराया।