डेली कॉलेज में भाजपा के सफल आयोजन के लिए मंत्रीजी और नगर अध्यक्षजी को बधाई, अब कुछ तो लोग कहेंगे

Date:

इंदौर। डेली कॉलेज इंदौर में भाजपा के पश्चिम-मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली सहित सात राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सफल आयोजन के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को बधाई। कुछ नेता भोजन की शिकायत जरूर कर रहे हैं, लेकिन आप इस पर ध्यान मत दीजिए-लोगों का काम है कहना।

पूरी ताकत से जुटे रहे मंत्री विजयवर्गीय

हालांकि यह आयोजन इंदौर की भाजपा इकाई ने किया था और उसके नेता इसका श्रेय भी ले रहे हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इसमें हर जगह उपस्थिति दिख रही है। कार्यक्रम में जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी उनमें से अधिकांश विजयवर्गीय समर्थक ही निकले। हालांकि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपनी मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उस पर विजयवर्गीय भारी नजर आ रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

डेली कॉलेज के भरोसे था भोजन

इस आयोजन में भोजन को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना था कि दूसरे राज्यों से आए लोगों को मालवी व्यंजन का स्वाद चखाना था। कैलाश विजयवर्गीय तो इस मामले में माहिर हैं। उनकी इच्छा भी होगी। नगर अध्यक्ष भी यही चाहते होंगे कि मेहमान यहां के भोजन की तारीफ करें, लेकिन डेली कॉलेज वालों को तो कुछ कह नहीं सकते ना। मिश्राजी ने भोजन की व्यवस्था डेली कॉलेज वालों के हवाले जो कर दी थी। अब अगर भोजन खराब भी रहा तो इसमें मंत्रीजी या नगर अध्यक्षजी का क्या दोष?

भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी

भोजन की शिकायत के बाद अब आयोजकों द्वारा कहा जा रहा है कि मेहमानों को भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी। गिफ्ट पैकेट भी दिया। हां, बात तो सही है, भंवरीलाल के गिफ्ट पैकेट बंटे हैं। अब कहने वाले यह कह रहे हैं कि भंवरीलाल अपना पुराना बकाया भी मांग रहा था। अध्यक्षजी कहने वालों की बातों से हतोत्साहित मत होइए। आखिर राजनीतिक आयोजन ऐसे ही थोड़े हो जाते हैं। इतनी बड़ी दुकान का सत्ता पक्ष के आयोजन में कुछ तो सहयोग बनता ही है। आपने कुछ भी गलत नहीं किया। किसी भी तरीके से मेहमानों को मिठाई तो खिलाई।

दिग्विजय सिंह तो ऐसे ही बोलते रहते हैं

इस आयोजन को लेकर राजनीतिक पेंच भी जमकर फंसा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर इस आयोजन पर आपत्ति उठाई थी। उनका कहना था कि डेली कॉलेज जैसी शिक्षण संस्था में संघ और भाजपा के लगातार आयोजन कई सवाल खड़े करता है। नगर अध्यक्षजी, आप इस बात को लेकर भी चिन्तित मत होइए। दिग्विजय सिंह तो संघ और भाजपा पर सवाल उठाते ही रहते हैं, उनकी बात पर भला कौन ध्यान दे रहा? केंद्र और राज्य में जब भाजपा की सरकार है तो कोई भी संस्थान हो, उसका भाजपा के प्रति कुछ तो कर्त्तव्य बनता ही है।

इसी बहाने में वहां की राजनीति भी समझ गए

डेली कॉलेज में चुनावी माहौल है। तारीखों की घोषणा हो चुकी है। कई गुट आपस में भिड़े हुए हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर शिकायतों व जांचों का सिलसिला चल रहा है। नगर अध्यक्षजी को भी आयोजन के बहाने इस लड़ाई में कूदने का अवसर मिल गया और वे डेली कॉलेज को और करीब से समझ पाए। इसका फायदा निश्चित तौर पर नगर अध्यक्ष को मिलेगा।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra 2026 का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूजा करने के बाद औपचारिक रूप से हो गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।