डेली कॉलेज के चुनाव घोषित, अब 90 दिन की बजाए 30 दिन में ही होगा इलेक्शन

Date:

इंदौर। डेली कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस बार चुनाव की घोषणा और मतदान के बीच मात्र 30 दिन का गैप रखा गया है, जबकि 2020 में 90 दिन पहले चुनाव की घोषणा हुई थी।

21 मई को मतदान, उसी दिन परिणाम

चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने चुनाव का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज बोर्ड के लिए मतदान 21 मई को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

28 और 29 अप्रैल को नामाकंन जमा होंगे

चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस पर 21 से 23 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। 30 अप्रैल और 1 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

बाहर के वोटर्स को डाक और ईमेल से मतपत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज के जो मतदाता इंदौर से बाहर हैं, उन्हें 4 से 19 मई के बीच डाक और ईमेल के जरिए मतपत्र भेजे जाएंगे।  20 मई तक वापस जमा करना होगा। 21 मई को स्थानीय मतदाताओं की वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

2020 में 90 दिन पहले चुनाव हुए थे घोषित

वर्ष 2020 में चुनाव की घोषणा और मतदान के बीच 90 दिन का अंतर था। चुनाव की घोषणा 12 सितंबर 2020 को हुई थी और मतदान 13 दिसंबर 2020 को हुआ था। इसी दिन परिणामों  की भी घोषणा हुई थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जानकारी दी है कि रूस के तेल से जुड़े प्रतिबंधों में दी गई छूट को सीमित समय के लिए आगे बढ़ाया गया है। यह कदम उन गरीब और कमजोर देशों की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जो इस समय गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। बेसेंट के अनुसार, यह मुद्दा पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठकों के दौरान सामने आया था। कई देशों ने अमेरिका से अपील की थी कि उन्हें ऊर्जा संकट से उबरने के लिए कुछ समय की राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस छूट को आगे नहीं बढ़ाने का विचार था, लेकिन 10 से अधिक गरीब देशों के अनुरोध के बाद इसे केवल 30 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया। इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने संकेत दिया था कि रूसी और ईरानी तेल पर दी गई छूट को समाप्त कर दिया जाएगा। हालांकि, बाद में अचानक फैसला बदलते हुए इसे अस्थायी रूप से बढ़ा दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने भारत सहित कई देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए सीमित अवधि की छूट दी थी, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।