अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जानकारी दी है कि रूस के तेल से जुड़े प्रतिबंधों में दी गई छूट को सीमित समय के लिए आगे बढ़ाया गया है। यह कदम उन गरीब और कमजोर देशों की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जो इस समय गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।
बेसेंट के अनुसार, यह मुद्दा पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठकों के दौरान सामने आया था। कई देशों ने अमेरिका से अपील की थी कि उन्हें ऊर्जा संकट से उबरने के लिए कुछ समय की राहत दी जाए।
👉 यह भी पढ़ें:
उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस छूट को आगे नहीं बढ़ाने का विचार था, लेकिन 10 से अधिक गरीब देशों के अनुरोध के बाद इसे केवल 30 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया।
इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने संकेत दिया था कि रूसी और ईरानी तेल पर दी गई छूट को समाप्त कर दिया जाएगा। हालांकि, बाद में अचानक फैसला बदलते हुए इसे अस्थायी रूप से बढ़ा दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने भारत सहित कई देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए सीमित अवधि की छूट दी थी, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।


