इंदौर। डेली कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के चुनाव अब दो ही कैटेगरी में होंगे। संविधान संशोधन के बाद चुनाव अधिकारी ने दावे-आपत्तियों का निपटारा करते हुए दो ही कैटेगरी में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। अब सिर्फ फाउंडर डोनर्स कैटेगरी और न्यू डोनर्स कैटेगरी में ही चुनाव होंगे।
दावे-आपत्तियों का हुआ निराकरण
उल्लेखनीय है कि डीसी बोर्ड के लिए 21 मई को मतदान होना है। ओल्ड डेलियंस ने इसको लेकर कई दावे-आपत्तियां लगाई थी। इन सबका निराकरण कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने सारी दावे-आपत्तियों का निराकरण करते हुए अब दो ही कैटेगरी में चुनाव कराने का आदेश दिए हैं। दावे-आपत्तियों में कुछ लोगों ने चुनाव की टाइमलाइन को लेकर आपत्तियां लगाई थीं, तो कुछ लोगों ने संविधान संशोधन पर आपत्ति ली थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- डेली कॉलेज के चुनाव पर विवाद, ओल्ड डेलियंस को आशंका-संविधान बदलकर चुनाव कराने की तैयारी
- डेली कॉलेज में भाजपा के सफल आयोजन के लिए मंत्रीजी और नगर अध्यक्षजी को बधाई, अब कुछ तो लोग कहेंगे
- डेली कॉलेज के चुनाव घोषित, अब 90 दिन की बजाए 30 दिन में ही होगा इलेक्शन
- डीसी बोर्ड ने बदल दिया डेली कॉलेज का संविधान, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे ओल्ड डेलियंस, एडीएम पवार करेंगे जांच
फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित करने के आदेश
चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने दावे-आपत्तियों का निरकारण करते हुए कहा है अपने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि वोटर लिस्ट पर मिली आपत्तियों पर ऊपर दिए गए फैसलों को देखते हुए, मैं सोसाइटी के सेक्रेटरी को 2(b)(1) कैटेगरी (फाउंडर डोनर्स कैटेगरी) और 2(b)(ii) कैटेगरी (न्यू डोनर्स कैटेगरी) के लिए फाइनल वोटर लिस्ट सोसाइटी को ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर पब्लिश करने का निर्देश देता हूं। चुनाव का प्रोसेस चुनाव शेड्यूल के हिसाब से जारी रहेगा।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का दिया हवाला
चुनाव अधिकारी ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का भी हवाला दिया है। चुनाव अधिकारी ने कहा है कि इस गाइडलाइन के हिसाब से चूंकि मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले संविधान संशोधन हो चुका है। इस कारण इस से संबंधित आपत्ति खारिज की जाती है। इस हिसाब से अब दो ही कैटेगरी में चुनाव कराए जाएंगे।
अब ओल्ड डेलियंस के तीन सदस्य होंगे
संविधान संशोधन के बाद अब ओल्ड डेलियंस कैटेगरी के तीन सदस्य डीसी बोर्ड में होंगे। ओल्ड डेलियंस के प्रेसीडेंट और सेक्रेटरी को सीधे बोर्ड में प्रवेश मिल जाएगा। इसके अलावा एक एमिनेंट ओल्ड डेलियंस को बोर्ड में शामिल किया जाएगा। इसके लिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आज से जमा होंगे नामांकन फॉर्म
डीसी बोर्ड के लिए मतदान 21 मई को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस पर 21 से 23 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। 30 अप्रैल और 1 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।


