एमवाय अस्पताल के बाद अब इंदौर एयरपोर्ट पर चूहा कांड, यात्री की पैंट में घुसकर काटा, लगवाना पड़ा इंजेक्शन

Date:

इंदौर। एमवाय अस्पताल में चूहे के कुतरने से दो नवजात बच्चों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि इंदौर एयरपोर्ट पर भी चूहों ने धमाल मचा दिया है। इंदौर एयरपोर्ट पर एक यात्री की पैंट में चूहा घुस गया और काट लिया। यात्री को एयरपोर्ट पर कोई मेडिकल फैसिलिटी नहीं मिली तो उसने बेंगलुरु पहुंचने के बाद इंजेक्शन लगवाया।

बताया जाता है कि मंगलवार को भोपाल के रहने वाले अरुण मोदी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 6739 से बेंगलुरु जा रहे थे। उनकी पत्नी साथ थीं। फ्लाइट दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर रवाना होती है। मोदी करीब एक बजे एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट में समय बाकी होने के कारण वे एयरपोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर डिपार्चर हॉल में इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक चूहा उनकी पैंट में घुस गया। उन्होंने बाहर से ही चूहे को पकड़ा। इस पर चूहे ने उन्हें घुटने के पीछे काट लिया। उन्होंने पैंट उतारी और चूहे को पकड़ा।

👉 यह भी पढ़ें:

मेडिकल रूम में नहीं था इंजेक्शन

अरुण के अनुसार उन्होंने अपने डॉक्टर को फोन लगाया, जिसने तुरंत रैबीज का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। इंदौर एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में इंजेक्शन नहीं था। अरुण के अनुसार उन्होंने एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में स्टाफ से टिटनेस का इंजेक्शन लगाने को कहा तो उन्होंने वो भी होने की बात कही। जब नाराजगी जाहिर की तब जाकर स्टाफ ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। बाद में जब वे बेंगलुरु पहुंचे तो वहां इजेक्शन लगवाया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।