भारत की अर्थव्यवस्था में दोगुनी वृद्धि, IMF के आंकड़ों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भारत ने बीते एक दशक में अपनी अर्थव्यवस्था को दोगुना कर दुनिया को चौंका दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत की GDP 2015 में $2.1 ट्रिलियन थी, जो 2025 तक बढ़कर $4.3 ट्रिलियन हो गई है।
तेज़ विकास दर ने चीन और अमेरिका को भी पछाड़ा
भारत की 105% की वृद्धि दर अमेरिका (66%) और चीन (76%) जैसे वैश्विक दिग्गजों से भी तेज है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर IMF के इन आंकड़ों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- क्वाड बैठक में भारत का दमदार संदेश: ‘मुक्त हिंद-प्रशांत’ पर जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी रणनीतिक घोषणा
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
उन्होंने लिखा यह उपलब्धि स्वतंत्रता के बाद से किसी भी पिछली सरकार को नहीं मिली थी। मोदी सरकार के साहसिक सुधार और व्यापार सुगमता को ध्यान देने से भारत वैश्विक महाशक्तियों को पीछे छोड़ रहा है।”
आर्थिक सुधारों की भूमिका
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की इस आर्थिक छलांग के पीछे कई कारक प्रमुख हैं:
-
मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहल
-
उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजनाएं
-
स्टार्टअप इकोसिस्टम का तेजी से विकास
-
आईटी सेक्टर की निरंतर प्रगति


