नई दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ आज रात लगातार जम्मू–कश्मीर, राजस्थान और पंजाब पर लगातार ड्रोन अटैक किया जा रहा है। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत ने पाकिस्तान के लौहार और सियालकोट पर ड्रोन अटैक किया है।भारत ने लाहौर में AWACS एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने आज रात जम्मू, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की थी, जिसका भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने करारा जवाब दिया। भारत ने काउंटर ड्रोन सिस्टम, एस-400 से पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को डाउन कर दिया। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के 2 जेएफ 17 और एक एफ-16 को मार गिराया है। ये पाकिस्तानी फाइटर जेट भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
रक्षा मंत्री ने पीएम को दी जानकारी
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख से लगातार संपर्क में हैं। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले को लेकर ब्रीफ किया।
पाकिस्तानी अटैक में कोई नुकसान नहीं
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन ने निशाना बनाया, लेकिन सभी मिसाइल को हवा में ही बेअसर कर दिया गया। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।



