फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मैदान संभाल लिया है। फरीदाबाद की एक सभा में योगी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जम्मू–कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब मौलवी भी राम–राम कहने लगे हैं। विरोधी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, इनेलो और आप विकास नहीं चाहती, क्योंकि विकास हुआ तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो दंगाई थे, वे जेल में हैं या फिर जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। हरियाणा में भाजपा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस के शासनकाल को खनन, वन और भूमि माफियाओं का राज था। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से हरियाणा का विकास हुआ है। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस की पिछली सरकारों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भू–माफिया सक्रिय थे, जबकि भाजपा ने सिर्फ विकास किया। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जितनी भी समस्याएं हैं, वह कांग्रेस ने दी। देश के विभाजन की त्रासदी से लेकर आतंकवाद तक की समस्या कांग्रेस की ही देन है।
👉 यह भी पढ़ें:
- फरीदाबाद के पास जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पलटी क्रेन, कई मजदूर दबे
- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम
- बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर योगी का बड़ा बयान: जनता ने दिया करारा जवाब
- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी- गुरु तेग बहादुर ने अपने प्राण देकर धर्म की रक्षा की
- उत्तरप्रदेश में अब नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी महिलाएं, योगी आदित्यनाथ की सरकार का बड़ा फैसला
- सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तर भारत को दहलाने की साजिश की नाकाम, हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलो विस्फोटक, टाइमर और हथियार बरामद



