हरियाणा में नहीं होने देंगे मुस्लिम आरक्षण;अमित शाह
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है. ओबीसी की विरोधी रही है. 1980 में इंदिरा गांधी जी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाला.कर्नाटक में मुस्लिम रिज़र्वेशन के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा, कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का रिज़र्वेशन छीन कर मुसलमानों को देने का कार्य किया गया. अगर ये हरियाणा में आएंगे तो यहां भी यही करेंगे. हम हरियाणा में मुस्लिम रिज़र्वेशन नहीं होने देंगे.
हरियाणा सरकार के लिए कई फ़ैसलों की तारीफ़ करते हुए गृह मंत्री बोले, नायब सिंह जी की कैबिनेट ने तीन फ़ैसले किए हैं. सबसे पहला फ़ैसला क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ा कर 8 लाख करने का निर्णय नायब सिंह सैनी की सरकार ने किया है. 8 लाख को गिनने में तन्ख्वाह भी नहीं गिनी जाएगी और कृषि की आय भी नहीं गिनी जाएगी. अब हर बच्चे को ओबीसी का फायदा मिलेगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- गृह मंत्री अमित शाह ने कराया शुभेंदु अधिकारी का नामांकन, कहा-ममता बनर्जी को बाय-बाय करने जा रही जनता
- लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह-नक्सलवाद खत्म, आदिवासियों को मिला असली न्याय



