इसराइली सेना का गाजा के एक और स्कूल पर हमला, 22 लोगों की मौत
मध्य गाजा में यूएन द्वारा संचालित एक स्कूल पर इसराइली सेना के हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है. हमले में 100 लोग घायल भी हुए हैं.हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस स्कूल में विस्थापित लोग रह रहे थे.लेकिन इसराइली सेना ने कहा नुसरत रिफ्यूजी कैंप में चल रहे अबु ओरेबेन स्कूल में हमास के लड़ाके अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे.
जबकि चश्मदीदों ने बीबीसी की अरबी सेवा से कहा कि कैंप में कोई हथियारबंद लड़ाका नहीं था. उनका कहना है कि हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं.पिछले आठ दिनों में स्कूलों और इसके आसपास किया गया ये पांचवां हमला है.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ग़ज़ा में मानवीय ज़ोन के रूप में चिह्नित किए गए क्षेत्र पर इसराइली हवाई हमले में कम से कम 141 फ़लस्तीनी मारे गए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran vs US War: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का दावा! क्या मध्य पूर्व में शुरू हो गया है सबसे बड़ा सैन्य टकराव?
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- युद्धविराम के बीच फिर बरसी मौत: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों से मातम
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय



