पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में सोमवार रात एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने जहर खाकर कार में ही आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार के लोग देहरादून के रहने वाले थे। वे हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए देहरादून से पंचकूला पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कर्ज में थे और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। सभी का शव पंचकूला के सेक्टर 27 स्थित एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला
पंचकूला की डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक के अनुसार कि हमें सूचना मिली थी कि छह लोगों को ओजस अस्पताल लाया गया है। जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि वे सभी मर चुके हैं। एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल लाया गया, उसे भी मृत घोषित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना सामने आने के बाद से सभी जांच अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- कोहली-हेड विवाद के बाद बढ़ी कड़वाहट, ट्रैविस हेड की पत्नी बोलीं — “परिवार तक को निशाना बनाया जा रहा”
- दिल्ली में जज की आत्महत्या के मामले में ज्यूडिशियल ऑफिसर पत्नी और आईएएस साली के खिलाफ एफआईआर
- दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, घर में लटका मिला शव
बताया जाता है कि देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह कदम उठाया। मृतकों में देहरादून निवासी 42 वर्षीय निवासी प्रवीण मित्तल, उनके माता–पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे सहित तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है।
मेरे बाद मेरे बच्चे परेशान न हों…
बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है। कार से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि… मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए।
टूर एंड ट्रेवल्स में हुआ था घाटा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रेवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



