गुजरात के भावनगर में बोले पीएम मोदी-सौ दुखों की एक दवा है आत्मनिर्भर भारत, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Date:

भावनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भावनगर में एक रोड शो किया। पीएम ने कहा कि जो हमारी दूसरे देशों पर निर्भरता है जो सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि सौ चीजों की एक ही दवा है, वह आत्मनिर्भरत भारत। पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए हमें चुनौतियों से टकराना होगा।

पीए मोदी ने इस अवसर पर पीएम मोदी ने कुल 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। पीएम मोदी आज कच्छ रन उत्सव के लिए दुनियाभर में जाने गए धोरडो गांव को सोलर विलेज के तौर पर राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है, तो आत्मनिर्भरता ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का यही संकल्प होना चाहिए कि चिप हो या शिप, हमें सब कुछ भारत में ही बनाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी सोच के साथ अब भारत समुद्री सेक्टर में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, अब सरकार ने बड़े जहाजों को इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) के रूप में मान्यता दे दी है। इस कदम से भारत के समुद्री व्यापार, पोर्ट्स और शिपिंग इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के सामर्थ्य की अनदेखी की। इसके लिए हमें वो सफलता नहीं मिली। जिसके हम हकदार थे। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने इंपोर्ट में उलझाए रखा और इसमें हजारों करोड़ के घोटाले किए। आजादी के 6-7 दशक बीत जाने के बाद भी भारत वह सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसका वह हकदार था। उन्होंने इसके दो मुख्य कारण बताए, पहला, कांग्रेस ने लंबे समय तक देश को लाइसेंसकोटा राज में उलझाए रखा और वैश्विक बाजारों से अलगथलग किया। दूसरा, जब वैश्वीकरण का दौर आया, तो सिर्फ आयात का रास्ता अपनाया गया और घोटालों का सिलसिला शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश के युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया और भारत की असली ताकत को सामने नहीं आने दिया। उन्होंने जोर दिया कि अब समय है कि भारत आत्मनिर्भर बने और दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा हो।

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का वर्चुअली उद्घाटन

पीएम मोदी ने शनिवार को मुंबई के इंदिरा डाक पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (एमआइसीटी) का वर्चुअली उद्घाटन भी किया। यह टर्मिनल समुद्री यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में शनिवार को मौसम बिगड़ा रहा। आंधी-तूफान के बाद साकेत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य देर रात जारी रहा।