प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “यह त्योहार समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे। मैं सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह अवसर लोगों के जीवन में सुख, शांति और सौहार्द लेकर आए।”
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
- अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी ,भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश का हुआ ऐलान
देशभर में आज ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार को बकरीद या कुर्बानी की ईद भी कहा जाता है।
ईद-उल-अजहा इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्ज की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। यह पर्व हजरत इब्राहिम की उस महान कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपनी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था।
मुस्लिम समुदाय की मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की आस्था और भक्ति की परीक्षा ली थी। उन्होंने अपने बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने का फैसला किया, जो त्याग, समर्पण और ईमान की मिसाल माना जाता है।


