प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दौरान गिर सोमनाथ में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने शहर में भव्य रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर उनका स्वागत किया। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे। रोड शो के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी आज प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित “सोमनाथ अमृत महोत्सव” में भी शामिल होंगे। इस विशेष आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को भव्य रूप से सजाया गया है। देशभर से श्रद्धालु और संत-महात्मा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।
सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री की इस यात्रा को धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”



