रुपये की गिरावट पर RBI का रुख स्पष्ट
नई दिल्ली में शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रुपये की गिरावट पर अपना रूख स्पष्ट किया
रुपये की कीमत बाजार तय करता है: RBI गवर्नर
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि रुपये की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बाजार की ताकतें निर्धारित करती हैं और केंद्रीय बैंक रोजाना के उतार-चढ़ाव को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि RBI रुपये के मूल्यांकन को मध्यम और दीर्घकालिक नजरिए से देखता है, न कि अल्पकालिक झटकों से प्रभावित होता है।
महंगाई पर रुपये की कमजोरी का असर
गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि यदि रुपया 5% तक गिरता है, तो घरेलू महंगाई दर पर लगभग 30-35 बेसिस प्वाइंट (BPS) का प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले वित्त वर्ष के लिए विकास और महंगाई के पूर्वानुमान तय करते समय मौजूदा रुपये-डॉलर विनिमय दर को ध्यान में रखा गया है।
RBI ने रुपये की गिरावट को अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से अधिक चिंताजनक नहीं माना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का सख्त रुख, बोले — “यह बिल्कुल मंजूर नहीं”
- आधार कार्ड को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का स्पष्ट जवाब, डिजाइन बदलने की खबरें गलत
- एआई पर सख्ती: हर रचना पर अब अनिवार्य होगा स्पष्ट पहचान चिह्न
- लेबनान पर इजराइल का सख्त रुख: कोई युद्धविराम नहीं’, हिजबुल्लाह पर हमले जारी — नेतन्याहू का बड़ा बयान


