दिल्ली : आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा 

Date:

दिल्ली : आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने रविवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस खबर की पुष्टि राज निवास दिल्ली के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर की गई।

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, एलजी विनय सक्सेना ने भंग की दिल्ली  की विधानसभा | Atishi will resign from the post of Chief Minister

राज निवास की पोस्ट में साझा की गई तस्वीरों के साथ लिखा गया,सम्माननीय उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आदरणीय मुख्यमंत्री आतिशी का इस्तीफा स्वीकार किया। उपराज्यपाल ने आतिशी से कहा कि नई सरकार के गठन तक वह पद पर बनी रहें।

दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

8 फरवरी को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई।

दिल्ली की राजनीति में 27 साल बाद भाजपा को बहुमत मिला, जबकि कांग्रेस पार्टी इस बार खाता भी नहीं खोल पाई।

इस राजनीतिक उलटफेर के बाद, अब सभी की नजरें नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर टिकी हुई हैं!

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।