छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, 31 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद, दो घायल

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। छत्तीसगढ़महाराष्ट्र बॉर्डर पर हुए इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए भेज गया। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुआ है, अभी भी अन्य नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। आईजी ने बताया कि नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर फोर्स रवाना की गई है। सुबह से ही रुकरुक कर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जवानों के बलिदान होने की सूचना पर जताया शोक। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान बलिदान एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। 2 जवानों की जान चली गई है। दो जवान घायल हो गए हैं और उन्हं् इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के तहत सोमवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 100 रनों पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 101 रन बनाए जीटी ने टॉस जीतकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के अनुरूप गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक और विदर्भ क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज दानिश मालेवार के साथ धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अपने शुरुआती कुछ विकेट नहीं बचा पाई। दानिश मालेवार दूसरे ओवर में रबाडा की गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। क्विंटन डी कॉक तब आउट हुए जब मुंबई इंडियंस का स्कोर 25 रन था और सूर्यकुमार यादव का तीसरा विकेट 44 रन के कुल स्कोर पर गिरा। पावर प्ले खत्म होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने 3 विकेट गंवा दिए। दूसरी ओर नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छा स्कोर बनाने में मदद की। तिलक वर्मा आज मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रहे, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में असाधारण प्रदर्शन किया और अंत तक बिना आउट हुए शतक बनाया। गुजरात टाइटन्स के रबाडा ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों में सिर्फ 33 रन देकर 3 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। 100 रनों पर ही सिमट कर रह गई गुजरात 200 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए उतरी जीटी की टीम बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। साई सुदर्शन 0 रन पर आउट हुए, कप्तान शुभमन गिल 14 रन, जॉस बटलर 5 रन, ग्लेन फिलिप्स 6 रन, तेवतिया 8 रन। वॉशिंगटन सुंदर इन सबसे अच्छे साबित हुए, उन्होंने 26 रन बनाए। 15.5 ओवर में 100 रन बना के पूरी टीम आउट हो गई और मुंबई इंडियंस ने 99 रन से जीत हासिल की। होम ग्राउंड पर जीटी की यह अभी तक सबसे बड़ी हार है।