अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि ईरान के साथ किसी समझौते तक पहुँचने से पहले अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी नहीं हटाएगा।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब युद्ध समाप्त करने के लिए दूसरे दौर की संभावित वार्ता को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। उन्होंने अपने मंच पर लिखा कि नाकाबंदी से ईरान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और देश को रोजाना भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो लंबे समय तक चल पाना संभव नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
दूसरी ओर, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि जब तक उसके बंदरगाहों से अमेरिकी नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, वह किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं होगा।
इस बीच, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संभावित बैठक को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि, बैठक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं।
वहीं ईरान ने भी अभी तक यह अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि वह इस प्रस्तावित बैठक में भाग लेगा या नहीं, जिससे पूरे घटनाक्रम पर अनिश्चितता बनी हुई है।


