मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भी मंगल, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कर रहे कारोबार

Date:

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 21 अप्रैल को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 393.23 अंक की तेजी के साथ 78913.53 के स्तर पर जा पहुंचा। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 102.55 अंक की तेजी के साथ 24,467.40 के लेवल पर देखा गया। इससे ठीक पहले सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 37.13 अंक की मामूली तेजी के साथ 78,557.43 के लेवल पर कारोबार करता देखा गया। एनएसई निफ्टी 0.25 अंक की गिरावट के साथ 24,364.60 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा तेजी आई है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,450 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 505.92 अंक की तेजी के साथ 79,026.22 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 114.65 अंक की उछाल के साथ 24,479.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर हरे निशान में खुले

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले। अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट नजर आई।  निफ्टी के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा तेजी आई।

निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिखी

 ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.48 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.73 फीसदी की तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी आई है। निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक में भी तेजी रही। निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। शुरुआती सत्र के दौरान निफ्टी में आज मजबूत तेजी से देखने को मिली, जिसमें अदानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। वहीं दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और एचडीएफसी लाइफ गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दार्जिलिंग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दार्जिलिंग में एक सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो गोरखा बहनों और भाइयों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शाह ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर गोरखा समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद छह महीनों के भीतर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब तेज हो रही है और जनता परिवर्तन की दिशा में सोच रही है। उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से अपील की कि एक बार फिर भाजपा को अवसर दिया जाए, ताकि विकास और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा 'उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है।