अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के तहत गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक का बहुत बड़ा योगदान है। गिल की कप्तानी पारी ने आज टीम को जीत दिलाई।
केकेआर से कैमरून ग्रीन ने कमान संभाली
👉 यह भी पढ़ें:
- MI vs PBKS Highlights: तिलक वर्मा की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार
- RCB vs KKR IPL 2026: विराट कोहली के तूफानी शतक से RCB की धमाकेदार जीत, पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर
- GT vs SRH: गुजरात टाइटन्स की 82 रन से धमाकेदार जीत, SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
- PBKS vs DC Highlights: अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत
केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 रन पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा को आसान सा कैच दे बैठे। 2 ओवर की समाप्ति तक केकेआर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 21 रन था। सेफर्ट भी रबाडा की कॉल पर 19 रन बना के चलते हुए। जीटी ने शुरू से अपना दबदबा बना के रखा गेम में और केकेआर का स्कोर पावर प्ले खत्म होने तक 40- 3 था। पॉवेल और ग्रीन की पार्टनरशिप ने कुछ रन जरूर बनाए पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से पहले पॉवेल 27 रन बना के अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज आ रहे हैं वे जा रहे हैं, लेकिन केकेआर की पारी में कैमरून ग्रीन ने एक छोर पर टिक के सबसे ज्यादा 79 रन बनाए 55 गेंदों में। इसके कारण स्कोर अच्छा हो सका। जीटी की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। केकेआर ने 20 ओवर में 180 रन बनाए।
घरेलू मैदान पर जीटी की धुआंधार बल्लेबाजी
जीटी की पारी की शुरुआत कैप्टन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने की। दोनों ने चौके छक्के लगा के 5 ओवर में 57 रन बना दिए। छठे ओवर की शुरुआत में जीटी का पहला विकेट गिर गया और साई सुदर्शन 22 रन बना के पवेलियन रवाना हो गए। जोश बटलर 15 गेंद पर 25 रन बना के वरुण चक्रवर्ती को विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने 86 रनों की कमाल की कप्तानी पारी खेली लेकिन आखिरी में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। ये एक शानदार कैच था जो बेहद कठिन भी था। शाहरुख खान और तेवतिया ने गेम खत्म किया और 5 विकेट से जीटी ने केकेआर पर जीत हासिल की।


