दिल्ली; 18 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने एक हज़ार रुपये
👉 यह भी पढ़ें:
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- Health Alert India: महिलाओं पर बढ़ रहा बीमारियों का सबसे बड़ा खतरा! NSSO रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने सोमवार को बजट सत्र के दौरान महिलाओं के लिए अहम ऐलान किया है. दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बजट भाषण पढ़ते हुए ऐलान किया कि केजरीवाल सरकार अब 18 साल से ज़्यादा उम्र की हर महिला को हर महीने एक हज़ार रुपये देगी. ये राशि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दी जाएगी.
एलान करते हुए आतिशी ने कहा, दिल्ली के सीएम केजरीवाल बड़े बेटे का कर्तव्य निभाते हुए साल 2024-25 के लिए बड़ी क्रांतिकारी योजना लेकर आ रहे हैं. ये शायद 2024-25 के बजट का सबसे बड़ा कदम है. इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना.आतिशी ने कहा, इसके तहत 18 साल की उम्र से ज़्यादा की हर महिला को हज़ार रुपये महीना की सम्मान राशि दी जाएगी.



