दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, आज से लागू हुई नई दरें
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा की।
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- दिल्ली अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
- Delhi Fire : दिल्ली की आग में 21 मौतों के बाद जागी सरकार, एलजी ने ली बैठक, कल से होटल, लॉज, रेस्टोरेंट की फाइलें खंगालेंगे अफसर
- दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल
डीएमआरसी के मुताबिक, 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं।
नई दरों के तहत सामान्य दिनों में किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया अधिकतम 5 रुपये तक बढ़ाया गया है।
- 0-2 किलोमीटर : ₹10 से बढ़कर ₹11
- 2-5 किलोमीटर : ₹20 से बढ़कर ₹21
- 5-12 किलोमीटर : ₹30 से बढ़कर ₹32
- 12-21 किलोमीटर : ₹40 से बढ़कर ₹43
डीएमआरसी ने कहा है कि नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हैं और यात्रियों को यात्रा के दौरान इन्हीं किरायों का भुगतान करना होगा।


