इजराइल ने यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले किए, 2 की मौत, 35 घायल

Date:

इजराइल ने यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले किए, 2 की मौत, 35 घायल

इजराइल के लड़ाकू विमानों ने रविवार को यमन की राजधानी सना में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

इजरायल ने यमन की राजधानी पर किया बड़ा हमला, कई मिसाइलें दागीं; हूतियों को  बनाया निशाना - India TV Hindi

राष्ट्रपति भवन के पास स्थित पावर प्लांट और फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हूती आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के के अनुसार, घायलों को लगातार अस्पताल लाया जा रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इजराइली रक्षा मंत्री ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस अभियान में 14 युद्धक विमानों ने हिस्सा लिया और शहर के विभिन्न इलाकों में लगभग 40 बम गिराए गए। इजराइली सेना के अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें राष्ट्रपति भवन, असर और हिजाज़ बिजली संयंत्र और एक ईंधन भंडारण सुविधा शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

वहीं, हूती समूह ने इजराइल पर नागरिक सुविधाओं पर हमला करने का आरोप लगाया और इस “जघन्य अपराध” के लिए इजराइल और अमेरिका दोनों को जिम्मेदार ठहराया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।