बाढ़ की चपेट में दिल्ली, कई इलाके डूबे, अंडरपास से लेकर मेन रोड तक भरा यमुना का पानी

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश के साथ ही अब यमुना भी डरा रही है। कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया है। अंडरपास से लेकर मेन रोड तक पानी भर गया है। बताया जाता है कि बाढ़ राहत शिविरों तक भी पानी पहुंच गया है। एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

बताया जा रहा है कि अक्षरधाम, मयूर विहार, यमुना बाजार, आईएसबीटी एरिया में एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। पानी अब आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। आईएसबीटी से तीस हजारी जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। यमुना नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर चुका है। कई घर 3 से 4 फीट तक पानी में डूब चुके हैं। कुछ घर तो पूरी तरह डूब गए हैं। यमुना नदी का पानी निगम बोध घाट तक पहुंच गया है। यहां करीब 1 से लेकर 1.5 फीट तक पानी भर गया है, जिससे अब शवों का आंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी उस जगह तक पहुंच गया है, जहां शवों को जलाया जाता है। इसे देखते हुए शाम 6 बजे निगम बोध घाट को बंद कर दिया।

PTI फोटो.

नोएडा, गाजियाबाद के भी बुरे हाल

बारिश से दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद में बारिश से बुरा हाल है। कई जगहों पर सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है। कई अंडरपास में भी पानी भर गया है। कई जगहों पर हाई राइज सोसायटी की पार्किंग में बारिश का पानी भर आया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related