दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, 4 की मौत, 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद के शक्ति विहार में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक चार मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि मलबे में करीब 10 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना रात 2.50 बजे फायर ब्रिगेड को मिली थी।

बताया जाता है कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 2:50 बजे फायर डिपार्टमेंट को बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। दिल्ली फायर सेवा विभाग ने सूचना मिलने के बाद तत्काल बाद फायर टेंडर और एनडीआरएफ की टीमों को मौके के लिए रवाना किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार बाहर निकाले गए 10 लोगों में से 4 की मृत्यु हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है. उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि मलबे में 8 से 10 लोगों के अभी फंसे होने की संभावना है। चार मंजिला बिल्डिंग में 20 के करीब लोग रहते थे। इमारत ढहने की घटना कैमरे में कैद हुई है।

मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि यह इमारत रात करीब 2.30 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे की मौत हो गई है। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। इमारत ढहने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि यहां दो पुरुष, दो बहुएं, उनके परिवार और किराएदार रहते थे। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे का फुटेज आया सामने

घटनास्थल का एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेजी भी सामने आया है। इस वीडियो में हादसे के बाद तेजी से उठता धूल का गुबार साफ देखा जा सकता है। ये बताता है कि ये हादसा कितना भयानक था। सीसीटीवी फुटेज में हादसे का समय रात के 2 बजकर 39 मिनट दिखाई दे रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।