एमपी के सीएम मोहन यादव ने बिहार से साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनाव यहां और पप्पू पचमढ़ी में मना रहे छुटि्टयां

Date:

पटना। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव शनिवार को बिहार में थे। उन्होंने एनडीए के कई उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं की। इस दौरान सीएम यादव ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पप्पू को समझ नहीं आया कि चुनाव कैसे होता है। कांग्रेस के इतने बड़े नेता हैं राहुल गांधी। उन्हें जरा भी समझ नहीं है। चुनाव बिहार में है और वो मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं।

सीएम यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे की बारात की तरह है। उनका दूल्हा तो भागकर छुट्टियां मना रहा है। कांग्रेसियों ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया और बिहार के लोगों का अपमान किया। आप सभी याद रखें 11 नवंबर को इनके एकएक अपमान का हिसाब चुकता करना है। सीएम यादव ने बांका जिले की बेलहर विधानसभा में मनोज यादव, मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा में श्यामबाबू यादव और गया जिले की बोधगया विधानसभा में श्यामदेव पासवान के लिए जनता से समर्थन मांगा।

👉 यह भी पढ़ें:

एनडीए में दो भाइयों की जोड़ी

उन्होंने कहा कि यह धर्मअधर्म के बीच की लड़ाई है। एनडीए में दो भाइयों की जोड़ी है। डबल इंजन की सरकार है। ये जोड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जहां होते हैं वहां कौरवों की विशाल सेना के बीच भी जीत पांच पांडवों की होती है। हमारे भी नेता नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी जीत की ओर अग्रसर हैं। जनता का चुनावी तीर निशाने पर ही लगने वाला है। इस तीर को कोई नहीं रोक सकता। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से कर्मवाद की शिक्षा दी।

कांग्रेस ने कभी नहीं रखा किसानों का ध्यान

सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन कल्याण के लिएकिसान कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों की भूमिका बराबर है। सीमा पर जवान जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। वहीं, किसान खेतों में पसीना बहाकर अन्न उगाते हैं। जब किसानों के सम्मान की बात होती है तो मैं कांग्रेस और उनके साथियों से पूछना चाहता हूं कि आप लंबे समय तक सरकार में रहे, लेकिन आपने कभी किसी किसानों का सम्मान नहीं किया, उनका भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के पाप हैं जो उनके सिर चढ़कर बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने घर बैठे किसानों को सम्मान निधि दी। एनडीए ने किसानों का किया। हमारी सरकार सीमा पर तैनात जवान के साथ भी बराबरी से काम करती है।

कांग्रेस के समय सैनिकों का सिर काट ले जाते थे

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज पूरे देश में लाल सलाम को आखिरी सलाम करने का समय गया है। आज हिंदुस्तान पूरी तरह बदल चुका है। अब अगर पाकिस्तान गोली चलाता है, तो हमारा देश उसी भाषा में जवाब देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय सैनिकों के सिर काटकर पाकिस्तान के लोग अपने साथ ले जाते थे, तब उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौन ही रहते थे। जब उनसे कोई पूछता था कि तो वो कहते थे कि हम क्या करें। हम कुछ नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।