IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: आधार लिंक नहीं तो ओपनिंग डे पर टिकट नहीं!
भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी और आम यात्रियों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से नए नियम लागू किए हैं। 5 जनवरी से, जिन यूजर्स ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, वे रिजर्वेशन विंडो खुलने के पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- CBSE Revaluation 2026: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! खुल गया Verification & Re-evaluation Portal, क्या बढ़ सकते हैं आपके अंक?
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं– जाना है तो जाएं, तृणमूल फिर खड़ी होगी
- शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या पर बड़ा खुलासा: सीबीआई जांच शुरू, आरोपी के नेताओं और माफिया से संबंध आने से मचा हड़कंप

यह नियम केवल उन टिकटों पर लागू होगा, जिनकी बुकिंग ट्रेन की डिपार्चर डेट से 60 दिन पहले खुलती है। इसका मकसद ओपनिंग डे पर आम यात्रियों को प्राथमिकता देना और दलालों की मनमानी पर रोक लगाना है।
रेल मंत्रालय इस व्यवस्था को तीन चरणों में लागू कर रहा है, ताकि यात्रियों को बदलाव समझने और खुद को तैयार करने का समय मिल सके—
- पहला चरण (29 दिसंबर से): बिना आधार लिंक अकाउंट्स पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुकिंग बंद
- दूसरा चरण (5 जनवरी से): सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बुकिंग पर रोक
- तीसरा चरण (12 जनवरी से): सुबह 8 बजे से आधी रात तक बिना आधार लिंक अकाउंट्स से टिकट बुकिंग पूरी तरह बंद
रेलवे के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य शुरुआती घंटों में सिस्टम पर दबाव कम करना, फर्जी अकाउंट्स और सॉफ्टवेयर-आधारित हेराफेरी पर लगाम लगाना और ओरिजिनल यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ाना है।
इस फैसले से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आम आदमी को समान अवसर मिलेगा और IRCTC प्लेटफॉर्म पहले से ज्यादा निष्पक्ष और सुरक्षित बनेगा।


