कड़ाके की ठंड का कहर: पहाड़ों से मैदान तक जमी ज़िंदगी, नदियां जमीं, कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल

Date:

कड़ाके की ठंड का कहर: पहाड़ों से मैदान तक जमी ज़िंदगी, नदियां जमीं, कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल

देश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम की मार ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच चुका है।

बिहार में शीतलहर का कहर… घने कोहरे से जनजीवन ठप, अगले 5 दिन कोल्ड डे का  अलर्ट - SMTV India

पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में नदी-नाले और जलस्रोत जम चुके हैं, वहीं उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक घने कोहरे का कहर जारी है। इसका असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक हालात ऐसे ही बने रह सकते हैं और कई जगहों पर शीतलहर चलने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, कई शहरों में विजिबिलिटी  शून्य

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों—गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ और पिथौरागढ़—में कड़ाके की ठंड और पाले के कारण नदियां, नाले और झरने जम गए हैं। तापमान शून्य से 11–12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। केदारनाथ धाम की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी हैं। भागीरथी नदी में बेहद कम पानी बह रहा है, जबकि केदार गंगा और अन्य नाले पूरी तरह जम गए हैं। गंगोत्री में पानी की आपूर्ति पाले को आग में पिघलाकर की जा रही है।

कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा। शोपियां समेत कई इलाकों में जलस्रोत जम गए हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में तीन डिग्री और गिरावट की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर का असर साफ दिख रहा है। प्रयागराज, अयोध्या और लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा, जबकि आगरा और कानपुर में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री और शिमला में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में भारी हिमपात से पूरी घाटी बर्फ की चादर में ढक गई है। राज्य में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। दिन के तापमान में औसतन 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर में बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही, जिससे कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड के कई इलाकों में शीतलहर का खतरा बना हुआ है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।